डूग्गीपार मे कार की टक्कर से युवक की मौत
सड़क अर्जुनी तहसील अंतर्गत मुंबई–कोलकाता राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 53 पर आज दिनांक 06 फरवरी को सुबह 8:15 बजे के दौरान एक भीषण सड़क हादसा हुआ।
रायपुर की ओर से नागपुर जा रही कार क्रमांक MP 05 ZE 6105 ने जोरदार टक्कर मारी, जिसमें डूग्गीपार–कोहमारा निवासी आनंद प्रेमलाल झिंगरे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
इस घटना से कोहमारा एवं डूग्गीपार परिसर में शोक का माहौल व्याप्त है।
घटना की जानकारी मिलते ही डूग्गीपार पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की जांच डूग्गीपार पुलिस द्वारा की जा रही है।

