डिवाइडर से टकराई मोटरसाइकिल, चालक गंभीर जख्मी 108 एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुँची, NHAI की 1033 एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया घायल

अपराध महाराष्ट्र विदेश शिक्षा

डिवाइडर से टकराई मोटरसाइकिल, चालक गंभीर जख्मी

108 एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुँची, NHAI की 1033 एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया घायल

सड़क अर्जुनी :

मुंबई–कोलकाता राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 53 पर ग्राम ब्राम्हणी–खडकी के पास आज दोपहर करीब 3:45 बजे एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। रायपुर की ओर से आ रही होंडा शाइन मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-08-2542) अचानक फिसलकर डिवाइडर से जा टकराई, जिसमें मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया गया, लेकिन काफी देर तक एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुँची। मजबूरन भंडारा टोलवे (NHAI) के 1033 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया गया, जिसके बाद NHAI की एम्बुलेंस तत्काल घटनास्थल पर पहुँची और घायल को ग्रामीण रुग्णालय, सड़क अर्जुनी में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही डुग्गीपार थाना अंतर्गत बीट अंमलदार विजय कोटांगले मौके पर पहुँचे और पंचनामा कर आगे की जांच शुरू की।

खबर लिखे जाने तक घायल का नाम व पता अज्ञात है।

इस घटना ने एक बार फिर 108 एम्बुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *