सुरतोली लोहारा में गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतधारा, सुरतोली लोहारा बनेगा भक्ति का तीर्थ!

करोबार महाराष्ट्र शिक्षा स्वास्थ्य

सुरतोली लोहारा में गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतधारा, सुरतोली लोहारा बनेगा भक्ति का तीर्थ!

देवरी = तहसील के ग्राम सुरतोली (लोहारा), जिला गोंदिया में 22 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक आयोजित ज्ञान यज्ञ सप्ताह एवं संस्कृत मूल पारायण सहित श्रीमद्भागवत कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव में आध्यात्मिक उत्साह चरम पर है और तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ 22 फरवरी को कलश यात्रा, वेदी पूजन एवं कथा महात्म्य के साथ होगा। प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक संस्कृत मूल पारायण तथा सायंकाल 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक ओजस्वी भागवत कथा प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।

सप्ताह के दौरान पांडव चरित्र, जड़ भरत प्रसंग, अजामिल चरित्र, गजेंद्र मोक्ष, वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन पूजा, रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र एवं परीक्षित मोक्ष जैसे दिव्य प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन होगा।

कथा वाचन आचार्य अभिनव पांडेय, शास्त्री हिमांशु दुबे एवं शास्त्री संदीप तिवारी द्वारा किया जाएगा, जिनके श्रीमुख से अमृतमयी कथा श्रवण का अवसर श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा।

1 मार्च को यज्ञ पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद/भंडारे के साथ इस आध्यात्मिक महोत्सव का समापन होगा।

मुख्य यजमान सौ. सरोज-राजेशसिंह पवार, सहआयोजक सौ. प्रीति-राहुलसिंह पवार एवं निवेदक श्रीमती शैलकुमारी जगदीशसिंह पवार के मार्गदर्शन में यह आयोजन संपन्न हो रहा है।

आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है।

📍 स्थान – श्री गणेश भवन, ग्राम सुरतोली (लोहरा), तहसील देवरी, जिला गोंदिया

देवरी में भक्ति, संस्कृति और श्रद्धा का महासंगम—सुरतोली बनेगा आध्यात्मिक आस्था का केंद्र!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *