गोंदिया के लिए गौरव का क्षण: चीन में होने वाली वर्ल्ड वॉलीबॉल चैंपियनशिप में जावेद खान पठान संभालेंगे असिस्टेंट कोच की जिम्मेदारी

शिक्षा

गोंदिया के लिए गौरव का क्षण: चीन में होने वाली वर्ल्ड वॉलीबॉल चैंपियनशिप में जावेद खान पठान संभालेंगे असिस्टेंट कोच की जिम्मेदारी
​गोंदिया:
इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन (ISF) द्वारा चीन १ से १० जुलाई २०२६ में आयोजित होने वाली ‘वर्ल्ड वॉलीबॉल चैंपियनशिप’ में गोंदिया जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने जा रहा है। गोंदिया पुलिस दल के होनहार वॉलीबॉल खिलाड़ी जावेद खान पठान को इस प्रतिष्ठित वैश्विक स्पर्धा के लिए भारतीय टीम (U 18) का असिस्टेंट कोच (सहायक कोच) नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल गोंदिया पुलिस विभाग बल्कि पूरे जिले का मान दुनिया भर में बढ़ा है।
​जावेद खान पठान खेल जगत में एक जाना-माना नाम हैं और उनके व्यापक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। चीन में होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में वे भारतीय खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते नजर आएंगे।
गोंदिया के खेल प्रेमियों में भारी उत्साह
​जैसे ही जावेद खान पठान की इस अंतरराष्ट्रीय नियुक्ति की खबर सामने आई, पूरे गोंदिया शहर के खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह और जश्न का माहौल है। गोंदिया के खेल प्रेमियों का कहना है कि यह गोंदिया के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है, जो स्थानीय युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
​गोंदिया पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, खेल संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने जावेद खान पठान को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी है और चीन में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *