डोंगरगाव डिपो खडकी में रेत का अवैध उत्खनन जोरों

अपराध महाराष्ट्र शिक्षा

डोंगरगाव डिपो खडकी में रेत का अवैध उत्खनन जोरों पर, प्रशासन सुस्त

सडक अर्जुनी (प्रतिनिधि): तालुका के ग्राम डोंगरगाव, खडकी, सालेधारणी, कोयलारी और शेंडा क्षेत्र में इन दिनों रेत का अवैध उत्खनन बड़े पैमाने पर जारी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार रातभर नदी और नालों से रेत निकालने का काम खुलेआम चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार प्रशासन इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय ट्रैक्टर और ट्रकों के माध्यम से रेत का परिवहन किया जा रहा है। इससे एक ओर शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण पर भी इसका गंभीर असर पड़ रहा है। नदी का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ने से भविष्य में जलसंकट की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय नागरिकों ने कई बार संबंधित विभाग को सूचना दी, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द अवैध उत्खनन पर रोक लगाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *