आज से विधायक सांस्कृतिक महोत्सव का सडक अर्जुनी एवंम मोरगाव अर्जुनी मैं भव्य आगाज
सड़क अर्जुनी :
भारतीय लोकसंस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के उद्देश्य से विधायक सांस्कृतिक महोत्सव 2025 का आज से शुभारंभ हो गया है। यह महोत्सव 19 व 20 दिसंबर को सड़क अर्जुनी स्थित आशीर्वाद लॉन में आयोजित किया गया है।
▶️ 2 दिन, 150 से अधिक कलाकारों का रंगारंग प्रदर्शन
▶️ लोकनृत्य, लोकगीत, संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
🎖️ प्रतियोगिताओं में आकर्षक पुरस्कार
🥇 प्रथम पुरस्कार – ₹51,000
🥈 द्वितीय पुरस्कार – ₹41,000
🥉 तृतीय पुरस्कार – ₹31,000
👉 महोत्सव के पहले दिन पावा लाइव म्यूजिक व मेडिटेशन कार्यक्रम,
👉 20 दिसंबर को डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन,
👉 एकल व समूह नृत्य प्रतियोगिताएं शामिल।
इस सांस्कृतिक महोत्सव की संकल्पना विधायक राजकुमार बड़ोले की है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर इस सांस्कृतिक पर्व को सफल बनाने की अपील की है।

