विवेक मंदिर सीबीएसई स्कूल ने सामाजिक सरोकार के तहत कलेक्टर को सौंपा राहत फंड का डिमांड ड्राफ्ट
गोंदिया |
विवेक मंदिर सीबीएसई स्कूल, गोंदिया द्वारा सामाजिक कार्य हेतु एकत्रित की गई राशि का डिमांड ड्राफ्ट (DD) आज जिलाधिकारी (कलेक्टर) श्री मंदार पत्की सर (IAS) को सौंपा गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती नीता कारवट मैम तथा स्कूल काउंसिल के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
राहत राशि स्वीकार करते हुए कलेक्टर श्री मंदार पत्की ने विवेक मंदिर विद्यालय परिवार की इस संवेदनशील और प्रेरणादायक पहल की सराहना की। उन्होंने बताया कि जनसहयोग से एकत्रित इस राशि का उपयोग बाढ़ पीड़ितों के लिए किया जाएगा और इसे प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु वितरित किया जाएगा।
प्रधानाध्यापिका नीता कारवट मैम ने कहा कि ऐसे सामाजिक सरोकार के कार्यों से विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, नागरिक कर्तव्यों और सेवा-भाव का विकास होता है। इस मुहीम में विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और पालकों ने उत्साहपूर्वक योगदान दिया।

