नवोदय विद्यालय में छात्र हर्षल सराटे का चयन, विद्यालय में खुशी का माहौल

करियर शिक्षा

नवोदय विद्यालय में छात्र हर्षल सराटे का चयन, विद्यालय में खुशी का माहौल

सडक अर्जुनी | प्रतिनिधि

फुलीचंदजी भगत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोसमतोंडी के छात्र हर्षल विलास सराटे ने नवोदय विद्यालय में चयनित होकर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर संस्था की सचिव श्रीमती रीतादेवी येडे मैडम ने हार्दिक बधाई दी है।

विद्यालय के प्राचार्य श्री वी. पी. टेंभुर्णे के कुशल नियोजन तथा श्री ए. डब्ल्यू. शहारे, कु. एम. एच. मेंढे और श्री एम. एस. बडोले के मार्गदर्शन में हर्षल ने यह सफलता हासिल की।

हर्षल एक अत्यंत साधारण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं और बोळुंदा जैसे छोटे से गांव से आते हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।

हर्षल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री टी. आर. झोडे, श्री जी. जी. काशीवार, श्री जी. वी. भगत, श्री वी. जे. उरकुडे सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व कर्मचारी वर्ग ने उनका अभिनंदन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *