सडक/अर्जुनी में प्रवीण तोगड़िया का प्रथम आगमन, दुर्गा चौक में भव्य स्वागत
सड़क/अर्जुनी, प्रतिनिधि :
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का दिनांक 16/04/2026 को सड़क/अर्जुनी नगर में प्रथम आगमन हुआ। उनके आगमन पर दुर्गा चौक में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा हिरा पुरी के निजी निवास पर आयोजित बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
अपने मार्गदर्शन में उन्होंने सड़क/अर्जुनी तालुका के प्रत्येक गांव में हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित करने का आह्वान किया। साथ ही धर्म रक्षा, राष्ट्र सेवा, हिंदू एकता, धर्मांतरण, गौहत्या, लव जिहाद तथा नाशिक व अमरावती में चल रहे प्रकरणों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मोतीलाल चौधरी, त्रिलोक शेंडे, संतोष ठाकूर, वसंत ठाकूर, शुभम येरणे, विक्रम पुरी, रितेश गडपायले सहित अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्य, नगर के सामाजिक कार्यकर्ता, माताएं एवं बहनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का समापन “जय श्री राम” के नारों के साथ हुआ। 🚩🙏
जय श्री राम 🚩

