शशीकरण मंदिर के शिव पहाड़ीपर महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू

करियर करोबार महाराष्ट्र राजनीति

शशीकरण मंदिर के शिवपहाड़ीपर  महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू

दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम 

सडक अर्जुनी 
महामार्ग क्रमांक 53 पर स्थित हजारों वर्ष प्राचीन शिवपहाड़ीपार में विराजमान भगवान शिव के शशीकरण मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियाँ जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं।
योगीराज धुणीवाले बाबा सेवा ट्रस्ट की ओर से दो दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह महोत्सव 15 फरवरी से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित किया जाएगा।
इस महोत्सव के अंतर्गत रात्रि में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। वहीं 15 फरवरी को योगीराज धुणीवाले बाबा सेवा ट्रस्ट की ओर से गोपाल काला एवं महाप्रसाद का आयोजन भी किया गया है। इसकी जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश डुंभरे ने दी है।
यह कार्यक्रम आनंदराव कापगते महाराज की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न होगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु योगीराज धुणीवाले बाबा सेवा ट्रस्ट शशीकरण देवस्थान, देवपायली के अध्यक्ष महेश डुंभरे, उपाध्यक्ष सुरेश बोरकर, कोषाध्यक्ष सुखदेवसिंह ठाकुर, सचिव देवीदास कोवे, गिरीपाल फुले, राहुल वणवे, सौरव बडोले, डुडीश्वर लांजेवार, गजानन चूटे, राकेश नांदगावळी सहित मोगरा, राजगुडा, डुग्गीपार, नैनपुर, देवपायली व आसपास के परिसर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
इस दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव में मोगरा, राजगुडा, डुग्गीपार, नैनपुर, देवपायली सहित संपूर्ण परिसर से लाखों शिवभक्तों की उपस्थिति रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *