राष्ट्रीय महामार्ग 53 पर बेखौफ दौड़ती मौत — प्रशासन मौन क्यों?
सड़क अर्जुनी | विशेष प्रतिनिधि
राष्ट्रीय महामार्ग 53 पर इन दिनों इलेक्ट्रिक ऑटो का खतरनाक खेल खुलेआम चल रहा है। 3+1 यात्रियों का परमिट लेकर चलने वाली इलेक्ट्रिक ऑटो में 10-10 सवारियां भरकर तेज रफ्तार में दौड़ाई जा रही हैं। यह नजारा देखकर प्रवासी और स्थानीय नागरिक दंग रह गए हैं।
सड़क अर्जुनी तहसील के ग्राम कोहमारा से देवरी मार्ग पर यह गंभीर मामला सामने आया है। नियमों के अनुसार जिन इलेक्ट्रिक ऑटो को राष्ट्रीय महामार्ग पर चलने की अनुमति नहीं है, वही ऑटो सरेआम हाईवे पर फर्राटे भरते दिखाई दे रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कुछ ऑटो चालक पुलिस प्रशासन से कथित साठगांठ कर बेखौफ ओवरलोडिंग कर रहे हैं। सवाल यह उठता है कि आखिर जिम्मेदार विभाग आंखें क्यों मूंदे बैठा है?
बड़ा सवाल
क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
अगर 3 यात्रियों की अनुमति वाली गाड़ी में 10 यात्री बैठाकर तेज रफ्तार से हाईवे पर दौड़ाया जाएगा, तो दुर्घटना तय मानी जा रही है।
जनता की मांग
तत्काल संयुक्त जांच अभियान चलाया जाए
ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई हो
राष्ट्रीय महामार्ग पर प्रतिबंधित वाहनों की एंट्री रोकी जाए
जिम्मेदार अधिकारियों की जबाबदारी तय हैं
अब देखना यह है कि RTO और पुलिस विभाग कार्रवाई करते हैं या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही सिस्टम जागेगा?