15 किलोमीटर दौड़कर पवन तायवाड़े ने जगाया फिटनेस का जुनून!

शिक्षा

15 किलोमीटर दौड़कर पवन तायवाड़े ने जगाया फिटनेस का जुनून!

स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं को दिया जोश, जज्बे और नशामुक्त जीवन का दमदार संदेश

अमरावती=  करणसिंह ठाकूर 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति के जज्बे के साथ फिटनेस का अनोखा संदेश देखने को मिला। 35 वर्षीय पवन तायवाड़े ने करीब 15 किलोमीटर दौड़ लगाकर युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त जीवन जीने का प्रेरणादायी संदेश दिया।

देश की आजादी के पर्व को अपने अंदाज में मनाते हुए पवन तायवाड़े ने लंबी दौड़ पूरी की। उनकी इस पहल ने यह संदेश दिया कि आज के दौर में युवाओं के हाथों में मोबाइल से ज्यादा जरूरी है फिटनेस, खेल और मेहनत का जुनून।

पवन तायवाड़े का कहना है कि युवा देश की असली ताकत हैं। यदि युवा स्वस्थ और मजबूत रहेंगे, तो देश भी मजबूत बनेगा। युवाओं को रोजाना कुछ समय दौड़, व्यायाम और खेलों के लिए देना चाहिए तथा नशे जैसी बुराइयोंपासून दूर राहिले पाहिजे.

15 किलोमीटर की दौड़ सिर्फ एक दौड़ नहीं, बल्कि युवाओं के लिए फिटनेस का संदेश और स्वस्थ भारत की ओर बढ़ता एक कदम है, यही संदेश पवन तायवाड़े ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी मेहनत के माध्यम से दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *