ढासगढ़ झरने में दो युवक डूबे, अब तक नहीं मिले शव तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न लगने से हादसा; प्रशासन की टीम मृतदेहों की तलाश में जुटी

शिक्षा

ढासगढ़ झरने में दो युवक डूबे, अब तक नहीं मिले शव

तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न लगने से हादसा; प्रशासन की टीम मृतदेहों की तलाश में जुटी

गोंदिया (चिचगढ़/सड़क अर्जुनी)। ढासगढ़ स्थित झरने में घूमने गए दो युवक पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए। हादसे के बाद से दोनों युवकों के शव अब तक बरामद नहीं हो सके हैं। प्रशासन और पुलिस की टीम द्वारा दोनों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा लखन कापगते (20) तथा हेतराम गुलाब सयाम (25), निवासी ग्राम बोपाबोडी (सौंदड़), तहसील सड़क अर्जुनी, ढासगढ़ झरने में गए थे। इसी दौरान पानी के तेज बहाव और गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण दोनों युवक पानी में डूब गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन मौके पर पहुंचा। दोनों युवकों की तलाश के लिए बचाव दल द्वारा झरने के पानी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक दोनों के शव बरामद नहीं हुए थे।

हादसे की खबर फैलते ही बोपाबोडी सहित आसपास के क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। प्रशासन द्वारा झरने एवं जलप्रपात क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर भी सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

शवों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *